विश्व कला दिवस रचनात्मकता और कला का वैश्विक उत्सव

“मन की भावनाओं को जब सुंदर रंग मिल जाते हैं,
तब कोरे कागज़ पर भी कला के दीप जल जाते हैं।”
कला को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर में हर साल 15 अप्रैल को ‘विश्व कला दिवस’ मनाया जाता है। विश्व कला दिवस के विशेष अवसर पर, कला में रुचि रखने वाले लोग अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। 15 अप्रैल 2012 को पहली बार वर्ल्ड आर्ट डे यानी विश्व कला दिवस मनाया गया था।
लियोनार्डो द विंची एक महान इतालवी चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तुकार, संगीतकार, कुशल मैकेनिक, इंजीनियर और वैज्ञानिक थे। उन्होंने कला में उत्कृष्टता हासिल की थी। उन्हें पूरी दुनिया में सम्मान मिला और उनकी जयंती पर विश्व कला दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2017 में अमेरिका में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ आर्ट द्वारा वर्ल्ड आर्ट डे को मान्यता दी गई थी।
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के अनुसार, विश्व कला दिवस का उद्देश्य कला के क्षेत्र में लोगों की रुचि बढ़ाना है।
मित्तल खेताणी (राजकोट, मो. 9824221999)















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































