पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता अभियान

नवाबगंज के 4 गांवों में स्कूली बच्चों को पौधारोपण का महत्व समझाया
नवाबगंज क्षेत्र में पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का विशेष अभियान चलाया गया। शिक्षा विभाग ने 22 अप्रैल को बख्तावर गांव, हकीम गांव, सुकई गांव और छीटू पुरवा के स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन किया। श्री सजल मिश्रा और पूजा मिश्र ने कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया। उन्होंने स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। पेड़-पौधों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधे हमारी प्राणवायु ऑक्सीजन के मुख्य स्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में लगे पौधों का निरीक्षण किया गया। सभी को पौधारोपण के लाभों से अवगत कराया गया। शिक्षा विभाग का यह प्रयास पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में कारगर साबित हुआ।