#Blog

नोएडा मेंगौ राष्ट्र यात्रा के दौरान गौ सेवकों के साथ हुई ‘गाय पर चर्चा’

गौ राष्ट्र यात्रा का कारवां आज नोएडा पहुँचा, जहाँ हिंदराइज गौ संवर्धन केंद्र में एक विशेष संवाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यात्रा के प्रमुख नेतृत्वकर्ता भारत सिंह राजपुरोहित (अध्यक्ष, जीव-जंतु कल्याण एवं कृषि शोध संस्थान – AWARI) ने देशभर से आए समर्पित गौ सेवकों और देसी गौपालन से जुड़े उद्यमियों के साथ गहन चर्चा की। यह ‘गाय पर चर्चा’ केवल भावनात्मक नहीं, बल्कि बौद्धिक और व्यावहारिक संवाद का केंद्र बनी, जहाँ उपस्थितजनों ने देसी गाय के संरक्षण, पालन, और पंचगव्य आधारित ग्रामीण आजीविका जैसे विषयों पर विचार साझा किए। चर्चा में यह भी सामने आया कि आज की बदलती जीवनशैली में गौमाता के महत्व को पुनर्स्थापित करने के लिए केवल श्रद्धा नहीं, बल्कि नीति, नवाचार और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। इस संवाद में नरेंद्र कुमार (अध्यक्ष, राष्ट्रीय गौ सेवा संघ व संस्थापक, हिंदराइज गौ संवर्धन केंद्र), रोहित बिष्ट (माटी इंडिया), असीम रावत (हेथा ऑर्गेनिक्स), पराग गौड़ (प्रकृति), प्रवीण सेठी, वंदना सेठी, अंकित शर्मा (खबर किसान की), हेमंत कुमार, मनीष गुप्ता, ललित जैन, कुंवर नीरज सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुशील यादव, अतर सिंह यादव, राकेश सिंह, कमल गोला, वीरेंद्र भाटी सहित अनेक गौ सेवक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था – देसी गायों को केवल धर्म या परंपरा का विषय न मानकर, राष्ट्रनिर्माण और ग्राम स्वावलंबन का आधार बनाना। चर्चा के दौरान कई सुझावों के साथ आगामी योजनाओं की रूपरेखा भी तैयार की गई, जिससे गौ राष्ट्र यात्रा आने वाले राज्यों में और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सके। संपर्क हेतु: भारत सिंह राजपुरोहित – 9772923956 रवि – 9719763911 ईमेल – gousevaa@gmail.com वेबसाइट – www.gaurashtrayatra.com

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *