#Blog

GCCI द्वारा आयोजित “गौकुलम” विशेष संवाद श्रृंखला में“महिला उद्यमिता की नई दिशा: गौ-आधारित उत्पादों के माध्यम से सफलता की कहानी” विषय पर विशेष संवाद

दिनांक 22-04-2026, बुधवार शाम 7:00 बजे मिट्टी हब की संस्थापिका देवयानी तांबोली के साथ संवाद

“गौ कुलम” विशेष संवाद श्रृंखला गौ सेवा, गौ-आधारित अर्थव्यवस्था और भारतीय मूल्यों के पुनर्जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति देगी। राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष और GCCI के फाउंडर चेयरमैन डॉ. वल्लभभाई काथिरिया के मार्गदर्शन में GCCI द्वारा गौ-आधारित अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने हेतु मिट्टी हब की संस्थापिका देवयानी तांबोली के साथ दिनांक 22-04-2026, बुधवार शाम 7 बजे “महिला उद्यमिता की नई दिशा: गौ-आधारित उत्पादों के माध्यम से सफलता की कहानी” विषय पर विशेष संवाद का आयोजन किया गया है।
देवयानी तांबोली अपने 10 वर्षों के अनुभव के साथ गौ-आधारित उत्पादों में किए गए नवाचारों के बारे में मार्गदर्शन देंगी। उनके द्वारा बनाए गए गोमय आधारित उत्पाद जैसे रंगोली, दीये, मैट्स तथा पेटेंट प्रोडक्ट्स—गोमय एक्यूप्रेशर फोल्डेबल गद्दा और गोमय सीट कवर—के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
इस चर्चा के दौरान गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण कारीगरों को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर भी प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही, Gau Tech 2026 में उनके अनुभव, वहां मिले फीडबैक और नई सीख के बारे में भी वे अपने विचार साझा करेंगी। यह संवाद महिलाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करेगा और गौ-आधारित स्टार्टअप्स के लिए नई दिशा प्रदान करेगा।
इस वेबिनार का संचालन GCCI के जनरल सेक्रेटरी श्री अमिताभ भटनागर द्वारा किया जाएगा। यह पूरा वेबिनार GCCI के फेसबुक और यूट्यूब “Official GCCI” पर लाइव देखा जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए GCCI के जनरल सेक्रेटरी श्री मित्तलभाई खेताणी (मो. 98242 21999), श्री रमेशभाई घेटिया (मो. 98257 05813), श्री पुरीश कुमार (मो. 63933 03738) और तेजस चोटलिया (मो. 94269 18900) से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *