कुरुक्षेत्र की पुण्य भूमि पर स्थित ‘मथाना गौवंश धाम एवं अनुसंधान केंद्र’ में आज एक नई पहल के तहत गौ चिकित्सालय का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर गौ सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिससे आत्मिक आनंद की अनुभूति हुई। इस आधुनिक गौ चिकित्सालय और गौशाला के निर्माण से अब क्षेत्र के बेसहारा और बीमार गौवंश को उचित देखभाल और उपचार मिल सकेगा। इससे न केवल सड़कों पर आवारा घूमने वाले गौवंश को सहारा मिलेगा, बल्कि पशुपालकों को भी अपने पशुओं के इलाज की सुविधा प्राप्त होगी। हमारी संस्कृति में गौ माता की सेवा को अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। यही कारण है कि हमारी सरकार गौ संरक्षण एवं संवर्धन को प्राथमिकता दे रही है और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इस पुण्य अवसर पर ₹21 लाख की सहयोग राशि प्रदान करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ, जो कि इस कार्य को और अधिक सशक्त बनाएगा। गौ माता की सेवा, सच्चे भारतीय संस्कारों की पहचान है। आइए, हम सब मिलकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। जय गौ माता! जय भारत!
