गांधीनगर राजभवन में गुजरात एवं महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल आचार्य देवव्रतजी को “गौ आधारित वैश्विक समिट Gau Tech–2026” के उद्घाटन सत्र में उपस्थित रहने हेतु आमंत्रण : डॉ. वल्लभभाई कथीरिया, भूपेन्द्रसिंह चूड़ासमा एवं GCCI टीम

गांधीनगर राजभवन में गुजरात एवं महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल आचार्य देवव्रतजी से शिष्टाचार भेंट करने का अवसर डॉ. वल्लभभाई कथीरिया, भूपेन्द्रसिंह चूड़ासमा तथा GCCI टीम को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आगामी महत्वाकांक्षी वैश्विक आयोजन “Gau Tech–2026 : Cow Based Global Summit & Expo” के संबंध में विस्तृत प्रस्तुति एवं विचार-विमर्श किया गया। यह वैश्विक शिखर सम्मेलन दिनांक 20 से 23 मार्च 2026 के दौरान पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें गौ आधारित उद्योग, प्राकृतिक खेती, डेयरी, पंचगव्य, बायो एनर्जी, स्टार्टअप्स एवं निवेश क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ एवं संस्थाएं भाग लेंगी।
डॉ. कथीरिया ने आचार्य देवव्रतजी को Gau Tech–2026 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि Gau Tech केवल एक प्रदर्शनी या एक्सपो नहीं, बल्कि गौ आधारित अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने वाली एक समग्र विचारधारा है। इस समिट के माध्यम से गौ आधारित उद्योगों, गाय आधारित प्राकृतिक खेती, पंचगव्य आधारित उत्पादों, ग्रामीण रोजगार, महिला स्वरोजगार, युवा उद्यमिता तथा ब्राउन रेवोल्यूशन के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति मिलेगी।
Gau Tech–2026 की विस्तृत जानकारी सुनकर माननीय राज्यपाल महोदय ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की तथा इस प्रकार के गौ आधारित वैश्विक प्रदर्शनी एवं शिखर सम्मेलन को समयोचित, दूरदर्शी एवं राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण पहल बताया। राज्यपाल महोदय ने कहा कि गौ आधारित उद्योग और प्राकृतिक खेती भारत की पारंपरिक ज्ञान-संपदा को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर देश को सतत विकास की दिशा में ले जा सकते हैं। उन्होंने Gau Tech–2026 जैसे आयोजन को भारत के लिए नई दिशा दिखाने वाला मंच बताते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। माननीय राज्यपाल महोदय ने अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर Gau Tech–2026 के उद्घाटन सत्र में उपस्थित रहने का आश्वासन भी दिया।
इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान परम पूज्य महाराज श्री योगीनाथजी महाराज (पंपा सरोवर, डांग), पूर्व मंत्री एवं Gau Tech–2026 के संरक्षक श्री भूपेन्द्रसिंह चूड़ासमा, गुजरात विद्यापीठ के कुलपति श्री हर्षद पटेल, भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मानद सलाहकार तथा GCCI के जनरल सेक्रेटरी मित्तल खेतानी, गौ प्रेमी मिलन एरवाडिया एवं श्री योगेश पटेल (व्यारा) उपस्थित रहे।





























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































