गोकुलम विशेष संवाद श्रृंखला के अंतर्गत “महिला उद्यमिता की नई दिशा: गौ-आधारित उत्पादों के माध्यम से सफलता की कहानी” विषय पर मिट्टी हब की संस्थापक देवयानी तांबोली के साथ संवाद।

ग्लोबल कन्फेडरेशन ऑफ काउ बेस्ड इंडस्ट्रीज (GCCI) द्वारा आयोजित “गोकुलम विशेष संवाद श्रृंखला” के अंतर्गत “महिला उद्यमिता की नई दिशा: गौ-आधारित उत्पादों के माध्यम से सफलता की कहानी” विषय पर मिट्टी हब की संस्थापक देवयानी तांबोली के साथ संवाद का सफल आयोजन किया गया।
इस संवाद में मिट्टी हब की संस्थापक देवयानी तांबोलीने अपने 10 वर्षों के अनुभव के साथ गौ-आधारित उत्पादों में किए गए नवाचारों के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने गोमय आधारित उत्पादों जैसे रंगोली, दीये, मैट्स तथा पेटेंट प्रोडक्ट्स—गोमय एक्यूप्रेशर फोल्डेबल गद्दा और गोमय सीट कवर—के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। इस दौरान गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण कारीगरों को रोजगार उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला गया।
साथ ही, उन्होंने Gau Tech 2026 में अपने अनुभव, वहां मिले प्रतिसाद और नई सीख के बारे में भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस संवाद के माध्यम से महिलाओं को उद्यमिता की दिशा में प्रेरणा मिली और गौ-आधारित स्टार्टअप्स के लिए नई दिशा दिखाई गई। ऐसे प्रयासों से आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में मदद मिलने की आशा व्यक्त की गई।
इस वेबिनार का संचालन GCCI के जनरल सेक्रेटरी श्री अमिताभ भटनागर द्वारा किया गया।
अधिक जानकारी के लिए GCCI के जनरल सेक्रेटरी श्री मित्तलभाई खेताणी (मो. 98242 21999), श्री रमेशभाई घेठिया (मो. 98257 05813), श्री पुरीश कुमार (मो. 63933 03738) और तेजस चोटलिया (मो. 94269 18900) से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।








































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































