#Blog

GCCI द्वारा आयोजित “गौकुलम” विशेष संवाद श्रृंखला में “गांव से ग्लोबल: गौ आधारित स्टार्टअप की कहानी” विषय पर विशेष संवाद आयोजित किया गया।दिनांक 15-04-2026, बुधवार शाम 7:00 बजे नमो वरदान के संस्थापक लालजीभाई पानसुरिया के साथ संवाद

गौ कुलम विशेष संवाद श्रृंखला गौ सेवा, गौ आधारित अर्थव्यवस्था और भारतीय मूल्यों के पुनर्जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति देगी। राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष और GCCI के फाउंडर चेयरमैन डॉ. वल्लभभाई कथीरिया के मार्गदर्शन में GCCI द्वारा गौ आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने हेतु नमो वरदान के संस्थापक लालजीभाई पानसुरिया के साथ दिनांक 15-04-2026, बुधवार शाम 07:00 बजे एक विशेष संवाद का आयोजन किया गया है।इस संवाद के दौरान लालजीभाई गौ आधारित अर्थव्यवस्था, नवाचार और गाय आधारित ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही, उनके द्वारा विकसित एक अनोखे उपकरण—जिससे गाय को पहनाकर गोबर और गौमूत्र को व्यवस्थित रूप से एकत्रित किया जा सके—पर भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिससे किसानों और गौपालकों के लिए यह अतिरिक्त आय का साधन बन सके।
इसके अलावा, नमो वरदान की शुरुआत और इसके पीछे की प्रेरणा, गौशालाओं की वर्तमान समस्याएं और उनके समाधान, “वेस्ट टू वेल्थ” मॉडल के माध्यम से आय बढ़ाने के अवसर, तथा किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। साथ ही, इस उपकरण को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैसे विस्तार दिया जा सकता है, इसकी भविष्य की योजनाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी।यह संवाद युवाओं, किसानों और उद्यमियों को नवाचार की दिशा में प्रेरित करेगा। इस वेबिनार का संचालन GCCI के जनरल सेक्रेटरी श्री अमिताभ भटनागर द्वारा किया जाएगा। यह पूरा वेबिनार GCCI के फेसबुक और यूट्यूब “Official GCCI ” पर लाइव देखा जा सकेगा।
अधिक जानकारी के लिए GCCI के जनरल सेक्रेटरी श्री मित्तलभाई खेताणी (मो. 98242 21999), श्री रमेशभाई घेटिया (मो. 98257 05813), श्री पुरीश कुमार (मो. 63933 03738) और तेजस चोटलिया (मो. 94269 18900) से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *