टाइगर कॉरिडोर में खनन पर ब्रेकपर्यावरणीय चिंता के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में प्रस्तावित लोहारडोंगरी आयरन ओर खनन परियोजना को राज्य सरकार ने फिलहाल रोक दिया है। यह फैसला पर्यावरणीय नुकसान, बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई और बढ़ते मानव-टाइगर संघर्ष की आशंकाओं के चलते लिया गया।
यह परियोजना लगभग 36 हेक्टेयर वन क्षेत्र में प्रस्तावित थी, जहां हजारों पेड़ों की कटाई होनी थी।
यह इलाका ताडोबा-अंधारी टाइगर रिज़र्वसे जुड़ा एक महत्वपूर्ण वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जो बाघों के आवागमन के लिए बेहद जरूरी माना जाता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि खनन शुरू होने से जंगलों का विखंडन होगा, जिससे बाघों का प्राकृतिक मूवमेंट बाधित होगा और मानव-टाइगर संघर्ष बढ़ सकता है। चंद्रपुर पहले ही इस तरह की घटनाओं के लिए संवेदनशील क्षेत्र बन चुका है। पर्यावरणविदों के अनुसार, इस परियोजना से आर्थिक लाभ बहुत सीमित हैं—करीब 30-40 नौकरियां ही पैदा होंगी—जबकि पारिस्थितिकी और समाज पर इसका नकारात्मक प्रभाव कहीं अधिक होगा।लगातार विरोध और भूख हड़ताल के बाद सरकार ने फिलहाल इस परियोजना पर रोक लगाकर आगे की कार्रवाई टाल दी है।































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































