#Blog

GCCI द्वारा आयोजित “गौकुलम” विशेष संवाद श्रृंखला में “गौ आधारित बायोगैस और ग्रीन टेक्नोलॉजी: आत्मनिर्भर भारत की ओर एक महत्वपूर्ण कदम” विषय पर विशेष संवाद

दिनांक: 08-04-2026, बुधवार

  • समय: शाम 07:00 बजे
  • वक्ता: श्री भास्कर कुमार निरंजनजी

“गौकुलम” विशेष संवाद श्रृंखला गौ सेवा, गौ आधारित अर्थव्यवस्था और भारतीय मूल्यों के पुनर्जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति प्रदान करेगी। राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष तथा GCCI के फाउंडर चेयरमैन डॉ. वल्लभभाई कथीरिया के मार्गदर्शन में GCCI द्वारा “गौ आधारित बायोगैस और ग्रीन टेक्नोलॉजी: आत्मनिर्भर भारत की ओर एक महत्वपूर्ण कदम” विषय पर राघवेंद्र ग्रीन टेक्नोलॉजी प्रा. लि. के निदेशक श्री भास्कर कुमार निरंजनजी के साथ विशेष संवाद का आयोजन किया गया है।

इस संवाद में गौ आधारित बायोगैस तकनीक, ग्रीन एनर्जी तथा इसके व्यावसायिक और पर्यावरणीय लाभों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। श्री निरंजनजी बताएंगे कि बायोगैस प्लांट किसानों, गौशालाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए किस प्रकार लाभकारी सिद्ध हो सकता है। साथ ही गौ आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करने में सरकार और विभिन्न संस्थाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

चर्चा के दौरान गौ आधारित ऊर्जा से रोजगार सृजन, ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया जाएगा। यह तकनीक ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम सिद्ध होगी। साथ ही युवाओं और उद्यमियों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने और नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस वेबिनार का संचालन GCCI के जनरल सेक्रेटरी श्री अमिताभ भट्टनागर द्वारा किया जाएगा। यह पूरा वेबिनार GCCI के फेसबुक और यूट्यूब “Official GCCI” पर लाइव देखा जा सकेगा।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्री मित्तलभाई खेताणी – 98242 21999
श्री रमेशभाई घेटिया – 98257 05813
श्री पुरीश कुमार – 63933 03738
श्री तेजस चोटलिया – 94269 18900

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *