“गौ राष्ट्र यात्रा 2025” का किशान गौशाला में दिनांक 20 जुलाई 2025, रविवार को शाम 05:00 बजे GCCI और किशान गौशाला के संयुक्त उपक्रम में दिव्य स्वागत समारोह।

Blog

“गौ राष्ट्र यात्रा 2025” एक ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और राष्ट्रीय स्तर की सांस्कृतिक यात्रा है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत की प्राचीन गौ-संस्कृति को पुनः उजागर करना, गौ माता का संरक्षण और संवर्धन करना एवं पंचगव्य आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को फिर से जीवंत बनाना है। इस यात्रा की शुरुआत 15 जून 2025 को पवित्र ऋषिकेश (उत्तराखंड) से हुई है और यह रामेश्वरम् (तमिलनाडु) में सम्पन्न होगी। 61 दिन की यह यात्रा लगभग 10,000 कि.मी. लंबी है और 12 से अधिक राज्यों से होकर गुजर रही है। यात्रा ग्रामीण स्वावलंबन, गौ आधारित प्राकृतिक कृषि, गौ आधारित उद्योगों एवं ग्राम्य स्वराज की भावना को उजागर कर रही है। दिनांक 20 जुलाई 2025 (रविवार) को शाम 05:00 बजे यह यात्रा राजकोट पहुंचेगी, जहाँ किशान गौशाला, आजी डेम के पास, रामवन के सामने, राजकोट गोंडल बायपास रोड पर GCCI और किशान गौशाला द्वारा दिव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष, GCCI के संस्थापक डॉ. वल्लभभाई कथीरिया की विशिष्ट उपस्थिति में महानुभाव, गौसेवक, किसान भाई-बहनो बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। यह यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं है, बल्कि “ग्रामोदय से भारतोदय” तक के संकल्प का जीवंत प्रतिबिंब है, जहाँ गौ माता को केंद्र में रखकर कृषि, पर्यावरण, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण की दिशा में गंभीर प्रयास हो रहा है। यह ऐसा आंदोलन है, जो भारत के गांवों को आत्मनिर्भरता, संस्कार और गौरव की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। इस यात्रा का नेतृत्व श्री भारतसिंह राजपुरोहित कर रहे हैं। इस यात्रा को RGSS, GCCI, किशान गौशाला – राजकोट, गिर गौ जतन संस्थान – गोंडल, करुणा फाउंडेशन – एनिमल हेल्पलाइन राजकोट जैसी अनेक संस्थाओं का ऊर्जावान सहयोग मिल रहा है। यात्रा के प्रत्येक स्थान पर गौ पूजन, संतों के प्रवचन, युवाओं के साथ संवाद, गौ-संस्कृति को उजागर करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ग्रामीण समस्याओं के समाधान के लिए लोकसंवाद आयोजित किए जा रहे हैं। इस महायात्रा ने हजारों गांवों और लाखों नागरिकों को गौ माता के गौरव के लिए एकत्रित किया है और राष्ट्रीय भावना को गहरा आधार प्रदान किया है। कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए किशान गौशाला के संस्थापक चंद्रेशभाई पटेल, +91 97252 19761, GCCI के जनरल सेक्रेटरी श्री मित्तलभाई खेताणी, +91 98242 21999, तेजस चोटलिया, +91 94269 18900 से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *