दिल्ली में पशु कल्याण और गौशालाओं के विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक,गौसेवा को मिलेगा नया संबल!

दिल्ली में पशु कल्याण और गौशालाओं के विकास पर जीवदयप्रेमी विनोद तावड़ेजी(राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा)के साथ दिल्लीकी मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ताजी के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक के लिए हार्दिक धन्यवाद। आपकी सकारात्मकता और आश्वासन से हमें अत्यंत प्रेरणा मिली। बैठक में निम्नलिखित मुख्य बिंदु चर्चा में आए: 1. गौशालाओं को ₹100 प्रति गौवंश प्रतिदिन अनुदान 2. पराली जलाने पर रोक और इसे गौशालाओं को चारा रूप में उपलब्ध कराना 3. प्रत्येक विधानसभा में 24×7 पशु एम्बुलेंस सेवा 4. दिल्ली में आधुनिक पशु अस्पताल की स्थापना 5. नगर निगम की गौशालाओं के लिए विशेष बजट 6. स्कूलों में पशु कल्याण शिक्षा को शामिल करना 7. धार्मिक स्थलों पर गौ-आहार केंद्र की स्थापना 8. राज्य पशु कल्याण बोर्ड और गौसेवा आयोग का गठन आपने शीघ्र बैठक बुलाने का आश्वासन दिया है, जिसके लिए हम तत्पर हैं। कृपया हमें आगामी चर्चा हेतु समय प्रदान करें। – समस्त महाजन