# Tags
#Blog

मुख्यमंत्री माननीया रेखा गुप्ता विश्व शांति केंद्र के उदघाटन समारोह मे भाग लेंगी

आध्यात्म का मानव कल्याण व समाज सुधार में महत्वपूर्ण योगदान – मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

हरियाणा की धरती से विश्व शांति का संदेश प्रसारित होगा – आचार्य लोकेश

अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश जी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री माननीया श्रीमति रेखा गुप्ता से भेंट कर विश्व शांति केंद्र के उदघाटन समारोह एवं विराट संत सम्मेलन की विस्तृत चर्चा की | उन्होने मुख्यमंत्री को उदघाटन समारोह के लिए आमंत्रित किया जिसे श्रीमति गुप्ता ने सहर्ष स्वीकार किया |

मुख्यमंत्री श्रीमति रेखा गुप्ता जी ने कहा कि विश्व शांति केंद्र के उदघाटन एवं विराट संत सम्मेलन आध्यात्मिक चेतना एवं मानव कल्याण का अद्भुत कुम्भ है | उन्होने कहा कि आध्यात्म का मानव कल्याण और समाज सुधार में महत्वपूर्ण योगदान है | भारत की राजधानी दिल्ली एनसीआर में स्थापित यह केंद्र विश्व शांति और सद्भावना के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाएगा |

जैन आचार्य लोकेश जी ने बताया कि विश्व शांति केंद्र की स्थापना का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और शांति शिक्षा के माध्यम से विश्व शांति और सद्भाव के बहुत बड़े पैमाने पर जीवंत करना है | सम्यक ज्ञान, दर्शन, चरित्र तप रूपी चार स्तंभो पर खड़ा सप्त मंज़िला भवन स्वल्प समय में तैयार हुआ है, जहां से भगवान महावीर जैसे महापुरुषों एवं भारतीय संस्कृति के ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश पूरे विश्व में प्रचारित होगा | 2 मार्च 2025 को गुरुग्राम हरियाणा मे नव निर्मित विश्व शांति केंद्र के उदघाटन समारोह को भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द जी, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी, विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर जी, पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव जी, कथावाचक श्री मोरारी बापू जी भी संबोधित करेंगे |

इस अवसर पर आचार्यश्री ने माननीय मुख्यमंत्री को ‘आचार्य लोकेश अम्बेसेडर ऑफ पीस’ पुस्तक भेंट की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *