#Blog

गौ आधारित उद्योगों के लिए “गौ टेक 2026” गौ आधारित वैश्विक शिखर सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन 20 मार्च से 23 मार्च 2026 तक पुणे में किया जाएगा।

“गौ टेक 2026” में 300 से अधिक स्टॉल, 10 से अधिक सेमिनार तथा लगभग 3.5 लाख से अधिक आगंतुकों के बीच गौ आधारित अर्थव्यवस्था की व्यापक झलक देखने को मिलेगी।

“गौ टेक 2026” गौ आधारित अर्थव्यवस्था के माध्यम से भारत को सतत विकास की दिशा में अग्रसर करने वाली ब्राउन क्रांति है । – डॉ. वल्लभभाई कथीरिया ने दिया।

गाय संपत्ति सृजन की अद्भुत क्षमता रखती है और उससे जुड़ी प्रत्येक वस्तु में वैज्ञानिक एवं आर्थिक मूल्य निहित है। गौ टेक इन क्षमताओं को विश्व पटल पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। श्री मित्तल खेताणी

“गौ टेक 2026” संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों की पूर्ति में सहायक सिद्ध होगा। श्री रमेशभाई घेटिया

यह आयोजन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के “आत्मनिर्भर भारत”, “मेक इन इंडिया”, “स्टार्ट-अप इंडिया” और “वोकल फॉर लोकल” के विज़न को साकार करने वाला है।

गौ टेक 2023 की ऐतिहासिक सफलता, जिसमें देश-विदेश से लाखों लोगों ने भाग लिया, अनेक स्टार्ट-अप्स को निवेश प्राप्त हुआ और कई नवाचारों को मान्यता मिली, वही “गौ टेक 2026” के लिए प्रेरणास्रोत बनी है। इसी सफलता को ध्यान में रखते हुए गौ टेक 2026 का आयोजन पुणे में किया जा रहा है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के समृद्ध भारत, श्रेष्ठ भारत, भव्य भारत और दिव्य भारत के स्वप्न को साकार करने के पवित्र उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय संस्था “ग्लोबल कन्फेडरेशन ऑफ काउ-बेस्ड इंडस्ट्रीज़ (GCCI)” द्वारा आयोजित “गौ टेक 2026” एक ऐतिहासिक एवं वैश्विक स्तर की गौ आधारित समिट एवं प्रदर्शनी है, जो 20 मार्च से 23 मार्च 2026 तक एग्रीकल्चर कॉलेज ग्राउंड, पुणे में आयोजित होगी। “गौ टेक” आज न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर भी गौ आधारित उद्योगों के लिए सबसे बड़े मंच के रूप में उभर रहा है। यह आयोजन संस्कृति, परंपरा, प्रौद्योगिकी और नवाचार के अनूठे संगम का प्रतीक है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं GCCI के संस्थापक डॉ. वल्लभभाई कथीरिया ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को “कामधेनु” के रूप में पूज्य माना गया है। गाय के दूध, गौमूत्र और गोबर से स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, स्वच्छता, जैविक पर्यावरण तथा आर्थिक सशक्तिकरण के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक उत्पाद विकसित हो रहे हैं। “गौ टेक 2026” इन सभी संभावनाओं को एक ही मंच पर लाकर युवाओं, महिलाओं, गौशालाओं, स्टार्ट-अप्स, निवेशकों, उद्योगपतियों और नीति निर्माताओं के बीच संवाद एवं सहयोग का वातावरण निर्मित करेगा।
डॉ. वल्लभभाई कथीरिया ने आगे कहा कि वर्तमान समय में गायों के संवर्धन में तकनीक के उपयोग से श्रेष्ठ सांडों का विकास, सेक्स्ड सीमेन तकनीक, एम्ब्रियो ट्रांसप्लांट, सीमेन लैबोरेटरी की स्थापना जैसे क्षेत्रों में सरकार के सहयोग से पीपीपी मॉडल पर व्यवसाय प्रारंभ हुए हैं। भारतीय देशी गायों के A-2 दूध और उसके मूल्य संवर्धन से बने मक्खन, घी, छाछ तथा औषधीय घी के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार विकसित हुआ है। गौमूत्र और गोबर से जैविक खेती हेतु बायोपेस्टिसाइड, बायोफर्टिलाइज़र, अनेक औषधियां, पर्यावरण शुद्धि के लिए रिपेलेंट एवं सैनिटाइज़र तथा घरेलू उपयोग के विविध कॉस्मेटिक उत्पाद तैयार हो रहे हैं, जिससे महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर सृजित हुए हैं। गोबर से गोबर पेंट, प्लास्टर, रंग, ईंट, प्लाइवुड, टाइल्स, कागज तथा श्मशान के लिए लकड़ी के विकल्प के रूप में गोबर लकड़ी जैसे उत्पादों का विशाल बाजार विकसित हुआ है। इसके अतिरिक्त गोबर और गौमूत्र से बायोगैस, सीएनजी, CO₂ तथा हाइड्रोजन जैसे बायो-फ्यूल का उत्पादन कर विभिन्न फैक्ट्रियों को आपूर्ति की जा रही है।

गौ टेक 2026 के आयोजन के लिए पुणे का चयन इसलिए किया गया है क्योंकि पुणे महाराष्ट्र का एक प्रमुख शैक्षणिक, अनुसंधान एवं नवाचार केंद्र है। पुणे एवं उसके आसपास अनेक प्रतिष्ठित कृषि एवं पशुपालन विश्वविद्यालय, अनुसंधान संस्थान, तकनीक आधारित स्टार्ट-अप्स, प्रगतिशील किसान समूह तथा सक्रिय गौशालाएं कार्यरत हैं। प्राकृतिक खेती, गौ आधारित उद्यमिता, डेयरी विकास और कृषि-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पुणे की सशक्त पारिस्थितिकी इस आयोजन के उद्देश्यों के पूर्णतः अनुकूल है। इसके अतिरिक्त पुणे का रणनीतिक भौगोलिक स्थान, उत्कृष्ट कनेक्टिविटी, आधुनिक अवसंरचना तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं की उपस्थिति “गौ टेक 2026” को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली मंच प्रदान करेगी।
भारत सरकार के एनिमल वेलफेयर बोर्ड के सलाहकार एवं GCCI के जनरल सेक्रेटरी श्री मित्तल खेताणी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं GCCI के संस्थापक डॉ. वल्लभभाई कथीरिया के नेतृत्व में आयोजित “गौ टेक 2026” माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के आत्मनिर्भर भारत के मार्ग में “मेक इन इंडिया” और “वोकल फॉर लोकल” जैसे अभियानों को मजबूती प्रदान करेगा। गौशालाओं एवं पंजरापोलों में उपलब्ध गौवंश से प्राप्त गौमूत्र और गोबर सहज रूप से उपलब्ध कच्चा माल है, जिसका विभिन्न उद्योगों में उपयोग किया जा सकता है। यह पहल क्लीन इंडिया, हेल्दी इंडिया, ग्रीन इंडिया, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया के विज़न को सशक्त बनाएगी।
लायंस क्लब के पूर्व गवर्नर एवं GCCI के जनरल सेक्रेटरी श्री रमेशभाई घेटिया ने बताया कि “गौ टेक 2026” में विशेष रूप से गौ आधारित उद्योगों जैसे गौ पर्यटन, गौ स्वास्थ्य, गौ आयुर्वेद, गौ प्रोडक्ट प्रोसेसिंग, पंचगव्य उत्पाद, गौ ऊर्जा एवं बायो-फ्यूल, गौ ग्राम मॉडल, कामधेनु नगर, गौ छात्रावास तथा गौ उद्यमिता प्रशिक्षण जैसे अनेक विषयों पर आधारित स्टॉल लगाए जाएंगे। देश-विदेश से लगभग 300 से अधिक प्रदर्शक, 10 से अधिक विषयों पर सेमिनार, अनेक स्टार्ट-अप्स तथा करीब 3.5 लाख से अधिक आगंतुक इस आयोजन में भाग लेंगे।

GCCI के जनरल सेक्रेटरी श्री अमिताभ भटनागर ने कहा कि GCCI की ओर से सभी गौ प्रेमियों, गौ आधारित स्टार्ट-अप्स, महिला उद्यमियों, जैविक किसानों, गौशालाओं, शोधकर्ताओं और तकनीकी नवप्रवर्तकों को आमंत्रित किया गया है कि वे “गौ टेक 2026” में स्टॉल बुक कर अपने उत्पादों, सेवाओं और विचारों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करें। स्टॉल बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 93419 28011, 79874 41471, 83201 77647 या ई-मेल info@gautechexpo.in पर संपर्क कर सकते हैं।
GCCI के जनरल सेक्रेटरी श्री पुरीश कुमार ने बताया कि “गौ टेक 2026” को उच्च स्तरीय, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने के उद्देश्य से इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के रूप में Toredo Fairs India Pvt. Ltd. का चयन किया गया है। इस एजेंसी के श्री मनीष चतुर्वेदी गौ टेक के विज़न और गौ आधारित आंदोलन से पूर्ण रूप से जुड़े हुए हैं। प्रदर्शनी आयोजन से लेकर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्टॉल डिज़ाइन, प्रतिभागी समन्वय और पूरे कार्यक्रम के सुचारु संचालन तक Toredo Fairs India Pvt. Ltd. की अनुभवी टीम “गौ टेक 2026” को एक प्रभावशाली, पेशेवर और सफल महोत्सव बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।
देशभर से गौ उद्यमिता से जुड़े उद्यमियों, वैज्ञानिकों, निवेशकों, टेक्नोक्रेट्स और रुचि रखने वाले लोगों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु GCCI परिवार सक्रिय योगदान दे रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *