#Blog

GCCI द्वारा आयोजित “गौकुलम” विशेष संवाद श्रृंखला में “गोमूत्र और पंचगव्य: गौ संजीवनी के माध्यम से स्वास्थ्य और नवाचार” विषय पर विशेष संवाद।

ता. 06-05-2026, बुधवार शाम 07:00 बजे प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. राकेश चंद्र अग्रवाल के साथ संवाद

गौकुलम विशेष संवाद श्रृंखला गौ सेवा, गौ आधारित अर्थव्यवस्था और भारतीय मूल्यों के पुनर्जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति प्रदान करेगी। राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष और GCCI के फाउंडर चेयरमैन डॉ. वल्लभभाई काथिरिया के मार्गदर्शन में GCCI द्वारा गौ आधारित अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने हेतु प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. राकेश चंद्र अग्रवाल के साथ दिनांक 06-05-2026, बुधवार शाम 07:00 बजे विशेष संवाद का आयोजन किया गया है।
डॉ. राकेश चंद्र अग्रवाल, जिन्होंने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे से कार्बनिक रसायन विषय में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है और कई वर्षों से पंचगव्य तथा गोमूत्र पर गहन वैज्ञानिक अनुसंधान कर रहे हैं। इस विशेष संवाद के दौरान डॉ. अग्रवाल गोमूत्र और पंचगव्य के वैज्ञानिक महत्व, स्वास्थ्य क्षेत्र में उनकी उपयोगिता तथा आधुनिक अनुसंधान के परिप्रेक्ष्य में उनके प्रभाव के बारे में सरल भाषा में मार्गदर्शन देंगे। साथ ही वे अपने द्वारा विकसित “गौ संजीवनी” जैसे उत्पाद के बारे में जानकारी देंगे, जो पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत करने का एक अनूठा प्रयास है।
इस वेबिनार का संचालन GCCI के जनरल सेक्रेटरी श्री अमिताभ भट्टनागर द्वारा किया जाएगा। यह पूरा वेबिनार GCCI के फेसबुक और यूट्यूब “Official GCCI” पर लाइव देखा जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए GCCI के जनरल सेक्रेटरी श्री मित्तलभाई खेतानी (मो. 98242 21999), श्री रमेशभाई घे‍टिया (मो. 98257 05813), श्री पुरीश कुमार (मो. 63933 03738) और तेजस चोटलिया (मो. 94269 18900) से संपर्क करने की जानकारी दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *