#Blog

दिल्ली में बनेंगी 13 नई ‘जीरो वेस्ट’ गौशालाएं, बायोगैस-सौर ऊर्जा और पशु अस्पताल जैसी मिलेंगी सुविधाएं

दिल्ली सरकार 13 नई गौशालाओं कोआधुनिक “जीरो वेस्ट मॉडल” पर विकसित करेगी, जिनमेंबायो गैस प्लांट, पशु चिकित्सालय और सौर ऊर्जा जैसी सुविधाएं होंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इसका उद्देश्य गौमाता को पर्याप्त जगह, स्वच्छ वातावरण और बेहतर देखभाल देना है। सरकार हर जिले में कम से कम एक गौशाला खोलने की योजना पर काम कर रही है।
तब तक मौजूदा गौशालाओं में डॉक्टर और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। गोबर के वैज्ञानिक निपटान के लिए बायोगैस प्लांट लगाए जाएंगे, जिससे स्वच्छता के साथ ऊर्जा भी उत्पन्न होगी। गौशालाओं को प्राकृतिक वातावरण से जोड़ने और डेयरी कॉलोनियों के सुधार के लिए भी बज मंजूर किया गया है, ताकि गौमाता की सेवा और संरक्षण बेहतर तरीके से हो सके।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *