गोकुलम विशेष संवाद श्रृंखला के अंतर्गत“गांव से ग्लोबल: गौ आधारित स्टार्टअप की कहानी” विषय परनमो वरदान के संस्थापक लालजीभाई पानसुरिया के साथ विशेष संवाद

ग्लोबल कन्फेडरेशन ऑफ काउ बेस्ड इंडस्ट्रीज (GCCI) द्वारा आयोजित “गोकुलम विशेष संवाद श्रृंखला” के अंतर्गत “गांव से ग्लोबल: गौ आधारित स्टार्टअप की कहानी” विषय पर नमो वरदान के संस्थापक लालजीभाई पानसुरिया के साथ विशेष संवाद का सफल आयोजन किया गया। इस संवाद के दौरान लालजीभाई ने गौ आधारित अर्थव्यवस्था, नवाचार और गाय आधारित ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अपने द्वारा विकसित उस उपकरण के बारे में भी जानकारी दी, जिसे गाय को पहनाने पर गोबर और गौमूत्र को व्यवस्थित रूप से एकत्रित किया जा सकता है, जिससे किसानों और गौपालकों के लिए अतिरिक्त आय का स्रोत तैयार हो सकता है। इसके अलावा, नमो वरदान की शुरुआत, उसके पीछे की प्रेरणा, गौशालाओं की वर्तमान समस्याएंऔर उनके समाधान, “वेस्ट टू वेल्थ” मॉडल के माध्यम से आय बढ़ाने के अवसर, तथा किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर इसके सकारात्मक प्रभाव के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही, इस उपकरण को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने की भविष्य की योजनाएं भी प्रस्तुत की गईं। इस संवाद के माध्यम से युवाओं, किसानों और उद्यमियों को नवाचार की दिशा में प्रेरणा मिली।
इस वेबिनार का संचालन GCCI के जनरल सेक्रेटरी श्री अमिताभ भट्टनागर द्वारा किया गया। अधिक जानकारी के लिए GCCI के जनरल सेक्रेटरी श्री मित्तलभाई खेताणी (मो. 98242 21999), श्री रमेशभाई घेटिया (मो. 98257 05813), श्री पुरीश कुमार (मो. 63933 03738) तथा तेजस चोटलिया (मो. 94269 18900) से संपर्क करने की जानकारी दी गई है।






























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































