अनंत अंबानी के जन्मदिन पर बड़ा दान, द्वारका में ₹30 करोड़ और सालंगपुर में ₹10 करोड़ समर्पित

अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन के अवसर पर मुकेश अंबानी के परिवार ने धार्मिक और सेवा कार्यों के लिए बड़ा दान दिया है। अंबानी परिवार ने द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक यात्री भवन के निर्माण हेतु ₹30 करोड़ देने की घोषणा की है। वहीं कष्टभंजन देव हनुमानजी मंदिर (सालंगपुर) में ₹10 करोड़ की राशि गौ-सेवा के लिए अर्पित की गई है। इस अवसर पर सालंगपुर धाम में 28 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक गौशाला के निर्माण का शुभारंभ भी किया गया। यह गौशाला DeLaval कंपनी के सहयोग से लगभग ₹15 करोड़ की लागत से तैयार होगी, जिसमें 500 गायों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पूरे प्रोजेक्ट में अंबानी परिवार मुख्य यजमान के रूप में जुड़ा है और किसी अन्य दाता का सहयोग नहीं लिया जाएगा। साथ ही, इस अवसर पर विशेष मारुति यज्ञ का आयोजन भी किया गया।



































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































