GCCI द्वारा आयोजित “गौकुलम” विशेष संवाद श्रृंखला में “गौ आधारित अर्थव्यवस्था: परंपरा से प्रगति तक” विषय पर विशेष संवाद।दिनांक 18-04-2026, शनिवार को शाम 07:00 बजे गौ आधारित अर्थव्यवस्था, पशुपालन प्रबंधन, बायोगैस और कृषि से जुड़े डॉ. महेंद्र कुमार गर्ग के साथ संवाद आयोजित किया जाएगा।

गौकुलम विशेष संवाद श्रृंखला गौ सेवा, गौ आधारित अर्थव्यवस्था और भारतीय मूल्यों के पुनर्जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति प्रदान करेगी। राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व अध्यक्ष और GCCI के फाउंडर चेयरमैन डॉ. वल्लभभाई कथीरिया के मार्गदर्शन में GCCI द्वारा गौ आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने हेतु गौ आधारित अर्थव्यवस्था, पशुपालन प्रबंधन, बायोगैस और कृषि से जुड़े डॉ. महेंद्र कुमार गर्ग के साथ दिनांक 18-04-2026, शनिवार को शाम 07:00 बजे “गौ आधारित अर्थव्यवस्था: परंपरा से प्रगति तक” विषय पर विशेष संवाद का आयोजन किया गया है।
डॉ. महेंद्र कुमार गर्ग एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, कोटा में लंबे समय तक प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शोध, शिक्षा और ग्रामीण विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वर्तमान में वे बायोगैस क्षेत्र में कंसल्टेंट के रूप में UIT, कोटा से जुड़े हुए हैं और इससे पहले वे राष्ट्रीय कामधेनु आयोग में टेक्निकल कंसल्टेंट के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। डॉ. गर्ग का विशेष अध्ययन क्षेत्र गौ आधारित अर्थव्यवस्था, पशुपालन प्रबंधन, बायोगैस और कृषि से जुड़े स्थायी विकास मॉडल हैं। वे अपने अनुभव और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से किसानों और युवाओं को प्रेरित करते रहे हैं।
इस संवाद के दौरान डॉ. महेंद्र गर्ग गौ आधारित अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं जैसे ग्रामीण विकास, पशुपालन की वर्तमान स्थिति, किसानों को आने वाली चुनौतियां तथा उनके व्यावहारिक समाधान पर विस्तृत चर्चा करेंगे। इसके अलावा, युवाओं के लिए गौ आधारित स्टार्टअप और उद्यमिता के अवसरों पर भी प्रेरणादायक मार्गदर्शन देंगे। गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास, गौ आधारित उत्पादों के माध्यम से आय में वृद्धि और सामाजिक-आर्थिक विकास में गाय की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला जाएगा।
इस वेबिनार का संचालन GCCI के जनरल सेक्रेटरी श्री अमिताभ भटनागर द्वारा किया जाएगा। यह पूरा वेबिनार GCCI के फेसबुक और यूट्यूब “Official GCCI” पर लाइव देखा जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए GCCI के जनरल सेक्रेटरी श्री मित्तलभाई खेताणी (मो. 98242 21999), श्री रमेशभाई घेटिया (मो. 98257 05813), श्री पुरीश कुमार (मो. 63933 03738) और तेजस चोटलिया (मो. 94269 18900) से संपर्क करने की जानकारी दी गई है।





























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































