#Blog

केरल में सेना की मिसाल स्ट्रे डॉग्स के लिए खोले कैंप के दरवाज़े

केरल के पांगोड मिलिट्री स्टेशन में सेना ने एक सराहनीय पहल करते हुए आवारा कुत्तों के लिए अपने कैंप के दरवाज़े खोल दिए हैं। यहां स्ट्रे डॉग्स के लिए सुरक्षित और निर्धारित फीडिंग जोन बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, पिछले कई वर्षों से स्वयंसेवक करीब 22 कुत्तों को इस क्षेत्र में भोजन कराते रहे हैं। हालांकि, आसपास नए परिवारों के बसने के बाद इस मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ने लगे थे। ऐसी स्थिति में प्रतिबंध लगाने के बजाय सेनाने संवेदनशीलता दिखाते हुए कैंपस के अंदर एक कवर किया हुआ फीडिंग स्पॉट तैयार किया और उसकी साफ-सफाई के लिए स्टाफ की भी व्यवस्था की। इस पहल से जहां एक ओर कुत्तों के लिए सुरक्षित भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित हुई है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय निवासियों और पशु प्रेमियों के बीच तनाव भी कम हुआ है। यह कदम दर्शाता है। कि सही सोच और व्यवस्था के साथ इंसान और पशु के बीच सह-अस्तित्व संभव है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *