#Blog

अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी?

आज भी समाज का एक वर्ग मानता है कि अंडा शाकाहारी भोजन है। ऐसे लोगों को कुछ लोगों द्वारा यह सिखा दिया गया है कि अंडा शाकाहारी है, जबकि यह बात पूरी तरह गलत है। अगर अंडा शाकाहारी है तो कैसे? इसे समझाने के लिए कहा जाता है कि अंडा एक कोश (सेल) से बना होता है, इसलिए यह शाकाहारी है।
यदि यह वास्तव में एक कोश होता, तो इसे नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकता, क्योंकि कोश को देखने के लिए माइक्रोस्कोप की आवश्यकता होती है। लेकिन अंडे को देखने के लिए नंगी आंख ही पर्याप्त होती है, किसी माइक्रोस्कोप की जरूरत नहीं पड़ती।
वास्तव में, जो लोग अंडा खाते हैं, वे अलग-अलग तर्क देकर यह साबित करने की कोशिश करते हैं कि अंडा शाकाहारी है, क्योंकि यह एक कोशीय जीव है, अर्थात यह केवल मादा कोश से बना है, यानी सिर्फ मुर्गी से बनता है। हर स्त्री को मासिक धर्म होता है—मनुष्य को हर महीने, जबकि मुर्गी को निश्चित अंतराल पर एक प्रक्रिया के रूप में होता है। अविवाहित स्त्री को हर महीने मासिक धर्म होता है, जबकि विवाह के बाद गर्भ ठहरने पर मासिक धर्म नहीं होता। मुर्गी के साथ भी कुछ ऐसा ही माना जाता है।
अंडे के बारे में दिए जाने वाले तर्कों के अनुसार, यदि अंडा केवल एक ही कोश से बना है, यानी मादा कोश (मुर्गी) से, तो अंडा खाने वाले समझें कि वे मुर्गी का मासिक खा रहे हैं। और यदि अंडा दो कोशों (नर और मादा) से बना है, तो यह मुर्गे और मुर्गी के संयोग के बाद बना एक अविकसित जीव है।
अंडा खाने वाले लोग जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें। शाकाहारी बनें।
अंडा—पोषण के नाम पर भ्रम।
मांसाहार—सर्वनाश का आहार।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *